कोरोना दुनिया में:कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2 करोड़ के करीब पहुंचा, 20 दिनों में 50 लाख मामले बढ़े; एक हफ्ते में
कोरोना दुनिया में:कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2 करोड़ के करीब पहुंचा, 20 दिनों में 50 लाख मामले बढ़े; एक हफ्ते में 63% केस अमेरिका, ब्राजील और भारत में मिले

- दुनियाभर में अब तक 7.31 लाख मौतें हुईं, 1.28 करोड़ लोग ठीक हुए
- अमेरिका में अब तक 51 लाख संक्रमित, जबकि 1.65 लाख मौतें हुईं
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2 करोड़ के करीब पहुंच गया है। 50 लाख मरीज पिछले 20 दिन में बढ़े हैं। इनमें 9.72 लाख (19.44%) भारत के हैं। हालांकि, दुनिया के कुल मरीजों में से भारत में अभी 11% मरीज हैं। पिछले एक हफ्ते की औसत देखें तो दुनिया के 63% नए मरीज सिर्फ भारत (24.82%), अमेरिका (20.64%) और ब्राजील (17.64%) में ही मिले हैं।
यानी, दुनिया के एक चौथाई मरीज अब सिर्फ भारत में मिलने लगे हैं। इन तीन देशों को छोड़कर बाकी दुनिया में सिर्फ 37% मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि दुनिया में 14 दिन से नए मरीजों का औसत नहीं बढ़ा है। डब्ल्यूएचओ का मानना है कि ब्राजील और अमेरिका में नए मरीजों की संख्या स्थिर हो चुकी है, जबकि भारत की लगातार बढ़ रही है।
ऑस्ट्रेलिया में कड़े नियमों के बाद भी तेजी से बढ़ रहे संक्रमित
ऑस्ट्रेलिया के राज्य विक्टोरिया में कड़े नियमों के बावजूद 24 घंटे में संक्रमण के 394 नए मामले आए हैं। यहां पर पूरे देश के 69% मामले हैं। ऑस्ट्रेलिया में जहां संक्रमितों की संख्या 21 हजार 84 है तो विक्टोरिया में 14 हजार 659 संक्रमित मिले हैं। देश में मरने वालों की संख्या 295 हो गई है।
10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 51,67,984 | 1,65,275 | 26,40,083 |
| ब्राजील | 30,13,369 | 1,00,543 | 20,94,293 |
| भारत | 21,52,020 | 43,453 | 14,79,804 |
| रूस | 8,87,536 | 14,931 | 6,90,207 |
| साउथ अफ्रीका | 5,53,188 | 10,210 | 4,04,568 |
| मैक्सिको | 4,75,902 | 52,006 | 3,18,638 |
| पेरू | 4,71,012 | 20,844 | 3,19,171 |
| चिली | 3,71,023 | 10,011 | 3,44,133 |
| स्पेन | 3,61,442 | 28,503 | उपलब्ध नहीं |
| कोलंबिया | 3,76,870 | 12,540 | 2,04,591 |
रूस: संक्रमण का आंकड़ा 9 लाख के करीब
रूस में शनिवार को 5189 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख 87 हजार 536 हो गया है। देश के कोरोना टास्कफोर्स के मुताबिक, बीते 24 घंटे में यहां 77 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही यहां पर मौतों का आंकड़ा 14 हजार 931 हो गया है।

सिंगापुर: 55 वां नेशनल डे मनाया गया
सिंगापुर में रविवार को महामारी के बीच देश का 55 वां नेशनल डे मनाया गया। प्रधानमंत्री ली सेन लूंग ने लोगों से एकजुट होकर महामारी से लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि महामारी अभी खत्म नहीं होने वाली। देश में मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में हमें सुरक्षा उपायों का पालन करने पर ध्यान देना चाहिए।
न्यूजीलैंड: 100 दिनों में घरेलू संक्रमण का एक भी मामला नहीं
न्यूजीलैंड में बीते 100 दिनों में घरेलू संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में 1219 लोग संक्रमित मिले थे जिनमें से ज्यादातर ठीक हो गए हैं। फिलहाल देश में सिर्फ 23 मरीजों को ही आइसोलेशन में रखा गया है।

ब्राजील: मौतों का आंकड़ा 1 लाख के पार
ब्राजील में शनिवार को 905 लोगों की मौत हुई और 49 हजार 970 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा 1 लाख के पार हो गया।यहां पर अब क 30 लाख 13 हजार 369 संक्रमित मिले हैं। 25 हजार मौतों और 6 लाख से ज्यादा मामलों के साथ यहां का साओ पाउलो राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित है। ब्राजील संक्रमण के मामले में अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर है।

मैक्सिको: संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख के करीब
मैक्सिको में बीते 24 घंटे में 6495 नए मामले सामने आए और 695 मौतें हुईं। संक्रमितों की कुल संख्या 4.75 लाख से ज्यादा हो गई है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, मैक्सिको संक्रमण के मामले दुनिया में छठे नंबर और मौतों के मामले में तीसरे नंबर पर है। इसके बावजूद यहां के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर ने कहा है देश में रोजगार बढ़ रहा है। अगस्त में 15 हजार नई नौकरियां पैदा हुई हैं।

अमेरिका: हर 6 में से एक व्यक्ति संक्रमित
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका में हर 6 लोगों में से एक संक्रमित है। यहां पर 1 लाख 60 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं, जो दुनिया में संक्रमण से हुई मौतों का एक चौथाई हिस्सा है। 5 लाख 45 हजार से ज्यादा मामलों के साथ यहां का कैलिफोर्निया राज्य सबसे प्रभावित है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को महामारी की वजह से नुकसान उठा रहे अमेरिकी लोगों को राहत देने के लिए एक विशेष राहत पैकेज पर साइन किए।

ऑस्ट्रेलिया: न्यू साउथ वेल्स में नई पाबंदियां
ऑस्ट्रेलिया ने अपने न्यू साउथ वेल्स राज्य में यात्रा से जुड़ी नई पाबंदियां लगाई हैं। यहां पर बीते महीने नए मामले आने के साथ पहले ही सख्त नियम लागू थे। अब न्यू साउथ वेल्स में पड़ोसी राज्य विक्टोरिया से लौटे जाने वाले सभी लोगों को दो हफ्ते तक होटल में क्वारैंटाइन किया जाएगा। सिर्फ घरेलू उड़ानों के जरिए ही विक्टोरिया के लोग न्यू साउथ वेल्स आएंगे। सरकार ने इन दोनों राज्यों के बीच बॉर्डर सील करने का फैसला किया है।
विदेश की अन्य खबरें
बेलारूस में चुनाव: यूरोप के आखिरी तानाशाह कहे जाने वाले 65 साल के राष्ट्रपति लुकाशेंको को 26 साल में पहली बड़ी चुनौती, 37 साल की स्वेतलाना मुकाबले में
विदेश5 घंटे पहलेशेयरअमेरिकी विदेश मंत्री की चिंता:पोम्पियो ने कहा- चीन की ईरान में एंट्री से मध्य पूर्व के देशों में अशांति फैलेगी, सऊदी अरब और इजराइल जैसे देशों के लिए खतरा पैदा होगा
विदेश8 घंटे पहलेशेयरनेपाल में राम की प्रतिमा लगेगी: पीएम ओली का आदेश- नेपाल की अयोध्यापुरी को राम जन्मस्थान के रूप में प्रमोट किया जाए, भगवान राम यहीं पैदा हुए; सबूत जुटाने को खुदाई भी होगी
विदेश8 घंटे पहलेशेयरईरान के सुप्रीम लीडर का हिंदी प्रेम: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सय्यद अली खामेनई ने आठ भाषाओं में ट्विटर अकाउंट खोले, एक अकाउंट हिंदी में भी खोला
विदेश8 घंटे पहलेशेयरश्रीलंका की सियासत: महिंदा राजपक्षे चौथी बार प्रधानमंत्री बने, छोटे भाई और राष्ट्रपति गोतबाया ने मंदिर में दिलाई शपथ; चीन ने कहा- हम बेहद खुश
विदेश13 घंटे पहलेशेयरअमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव: शीर्ष अधिकारी का दावा- रूस बिडेन जबकि चीन और ईरान ट्रम्प को चुनाव जीतते नहीं देखना चाहते
विदेश14 घंटे पहलेशेयरराहत देने की कोशिश: ट्रम्प ने आर्थिक राहत वाले आदेश पर दस्तखत किए; कहा- हम लोगों की नौकरियां बचाने और उनकी आर्थिक मदद के लिए हर कदम उठाएंगे
विदेश15 घंटे पहलेशेयरबेरूत ब्लास्ट: सरकार से नाराज लोग प्रदर्शन के दौरान तीन मंत्रालयों में घुसे, कहा- नेताओं को चौराहे पर लाकर फांसी पर लटकाओ
विदेश16 घंटे पहलेशेयरचेक रिपब्लिक में हादसा: सनकी ने 13 मंजिला अपार्टमेंट में आग लगाई, 3 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत; 5 लोग 12वीं मंजिल से कूदने के दौरान जान गंवा बैठे
विदेश19 घंटे पहलेशेयरकोरोना दुनिया में: उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में 60 लाख से ज्यादा संक्रमित, इनमें 85% मरीज सिर्फ यूएस में; दुनिया में 1.97 करोड़ केस
विदेशएक दिन पहलेशेयरसऊदी से टकराने चला पाकिस्तान:इमरान के विदेश मंत्री कुरैशी बोले- जरूरत के वक्त पीछे हट जाता है सऊदी अरब, उसने कश्मीर मामले में मदद नहीं दी
विदेशएक दिन पहलेशेयरनेपाल का सियासी संकट: प्रधानमंत्री ओली के मुख्य विरोधी प्रचंड ने कहा- बुरे वक्त के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता; दोनों नेताओं के बीच 10वीं बातचीत भी बेनतीजा
विदेशएक दिन पहलेशेयरकुलभूषण केस में झुका पाकिस्तान:इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने जाधव मामले की सुनवाई के लिए बड़ी बेंच बनाई, पांच दिन पहले तीन वकील भी अपॉइंट किए थे
विदेशएक दिन पहलेशेयरमलेशिया में सियासी हलचल: 95 साल के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने नई पार्टी बनाई; कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ देकर देश में आर्थिक संकट पैदा किया था
विदेशएक दिन पहलेशेयरकर्ज लेकर कर्ज चुकाता पाकिस्तान:इमरान सरकार ने चीन से एक अरब डॉलर उधार लेकर सऊदी अरब के कर्ज की किश्त चुकाई; अभी दो अरब डॉलर और देने हैं
विदेश2 दिन पहलेशेयरअमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव: ट्रम्प ने कहा- नींद में रहने वाले बिडेन की जीत चाहता है चीन, उसकी ख्वाहिश हमारे देश पर हुकूमत करने की है
विदेश2 दिन पहलेशेयरजिनपिंग सरकार का जाल: बांग्लादेश में चीन की 500 कंपनियां कारोबार कर रहीं; चाइना इन्वेस्टमेंट्स के चेयरमैन ने कहा- निवेश के लिए बांग्लादेश सबसे बेहतर
विदेश2 दिन पहलेशेयरएआई से लिखी जा सकेंगी कविता-कहानी: मस्क ने कविता-कहानी लिखने वाला सॉफ्टवेयर तैयार कराया, उसने मस्क को चेताया- रातभर ट्वीट करना बंद करो
विदेश2 दिन पहलेशेयरकोरोना दुनिया में: पाकिस्तान में रविवार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी, अगले हफ्ते से टूरिस्ट स्पॉट, रेस्टोरेंट और मूवी थिएटर भी खुलेंगे; दुनिया में अब तक 1.93 करोड़ केस
विदेश2 दिन पहलेशेयरसुरक्षा परिषद में भारत: ओपन डिबेट में भारत ने पाकिस्तान पर निशाना साधा, कहा- हमारा देश सीमा पार के आतंकवाद से पीड़ित रहा है
विदेश2 दिन पहले
Comments
Post a Comment