कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर WHO की चेतावनी, जादुई गोली की तरह नहीं होगा असर

कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर WHO की चेतावनी, जादुई गोली की तरह नहीं होगा असर

 | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: 09 Aug 2020, 05:11:00 PM

Coronavirus Vaccine Updates: कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही दुनिया को अगले कुछ महीनों में वैक्सीन के आने की उम्मीद लगी हुई है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह वैक्सीन कोई जादुई गोली नहीं होगी जो कोरोना वायरस को पलक झपकते खत्म कर देगी।

navbharat-times
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख
    

हाइलाइट्स:

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख ने कहा- जादुई गोली नहीं होगी कोरोना वायरस की वैक्सीन
  • दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस वैक्सीन के 100 फीसदी प्रभावी होने पर जताया संदेह
  • रूस में 12 अगस्त को पंजीकृत होगी कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन, दुनियाभर की टिकी निगाहें
जेनेवा 
कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही दुनिया को अगले कुछ महीनों में वैक्सीन के आने की उम्मीद लगी हुई है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह वैक्सीन कोई जादुई गोली नहीं होगी जो कोरोना वायरस को पलक झपकते खत्म कर देगी। डब्लूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहोम घेब्येयियस ने कहा कि हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है इसलिए सबको साथ मिलकर प्रयास करने होंगे।
अमेरिकी शीर्ष वैज्ञानिक के सलाहकार ने भी दी चेतावनी 
अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथोनी स्टीफन फॉसी के वरिष्ठ सलाहकार डेविड मारेंस ने कहा कि वैक्सीन बनाने का हर प्रयास एक अंध परीक्षण की तरह होता है। जो शुरुआत में तो अच्छे परिणामों के साथ आता है लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं होती कि अंतिम चरण में भी वह वैक्सीन अपने ट्रायल के दौरान सफल साबित हो। हम आशा करते हैं कि हम पहली बार में ही इसे सही से कर पाएंगे और 6 से 12 महीनों के भीतर हमारे पास एक अच्छी वैक्सीन होगी। 

Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्तान की अमेरिका से अपील, भारत संग कम करा दो टेंशन, सेना की घेरेबंदी को बताया खतरालाइव हिन्दुस्तान ,इस्लामाबादLast Modified: Wed,

मध्य प्रदेश:स्वयंसवेकों ने आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत को सुनाए सेवाकार्यों के अनुभव, कहा- संघ के साथ जुड़ रहे हैं युवा

अब मुफ्त में नहीं होगा Aadhaar में अपडेट, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत