मध्य प्रदेश:ग्वालियर में कोरोना पॉजिटिव मरीज ने पहले हाथ की नस काटी, फिर जेएएच की दूसरी मंजिल से छलांग लगाई, एक हाथ टूटा

मध्य प्रदेश:ग्वालियर में कोरोना पॉजिटिव मरीज ने पहले हाथ की नस काटी, फिर जेएएच की दूसरी मंजिल से छलांग लगाई, एक हाथ टूटा

ग्वालियरएक दिन पहले
जयारोग्य अस्पताल की सुपर स्पेशीलिटी विंग में बाथरूम की खिड़की (लाल घेरे में) से कोरोना पॉजिटिव मरीज ने छलांग लगा दी। मरीज ने हाथ की नस काट ली थी, जिससे खून के धब्बे खिड़की में लग गए। यहां पर कोविड वार्ड बनाया गया है।
  • अस्पताल से कूदने वाले मरीज की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी, तभी से कोविड वार्ड में भर्ती है
No ad for you

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल की दूसरी मंजिल से सोमवार दोपहर बाद एक कोरोना पॉजिटिव मरीज कूद गया। घटना में उसका एक हाथ टूट गया। अस्पताल का स्टाफ मरीज को लेकर ऑपरेशन थिएटर पहुंचा, जहां उसके हाथ का ऑपरेशन चल रहा है।

Dainik Bhaskar
अस्पताल में मरीज के कूदने की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक, 8 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव आए ग्वालियर के तारागंज निवासी 40 वर्षीय मरीज को जेएएच अस्पताल के सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह किडनी की बीमारी से पहले से पीड़ित था। उसने सोमवार को पहले एक हाथ ही नस काटी और अस्पताल में बाथरूम की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी है। खिड़की में खून के धब्बे साफ देखे जा सकते हैं। वह टीन शेड पर गिरा, जिससे उसका एक हाथ टूट गया, सिर में भी चोंटें आई हैं।

Dainik Bhaskar
जयारोग्य अस्पताल की सुपर स्पेशीलिटी विंग, यहीं पर कोविड वार्ड बनाया गया है।

अस्पताल प्रबंधन से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि मरीज कोरोना पॉजिटिव आने के बाद डिप्रेशन में चला गया था। इसलिए उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। ग्वालियर में 24 घंटे के अंदर कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गई हैं। यहां पर लगातार संक्रमितों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।

No ad for you

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षक बनने के लिए टेट पास करना होगा अनिवार्य, नई शिक्षा नीति में किया बड़ा प्रावधानअमर उजाला नेटवर्क, शिमला Updated Wed, 26

पौधरोपण:हमारे देश में विश्व को सही दिशा में ले जाने की सामर्थ्य: शर्माभिंड6 घंटे पहले

कृष्ण' बन इस एक्टर ने किया करोड़ों दिलों पर राज, अब टीवी से दूर गरीबों के लिए कर रहा ये कामFirst Published 11, Aug 2020, 3:36 PM