Skip to main content

भिंड जिले के गोहद में हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पांच घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे।

भिंड के गोहद में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत

Updated: | Sun, 09 Aug 2020 07:00 PM (IST)
भिंड के गोहद में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत
भिंड जिले के गोहद में हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पांच घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे।

Bhind News : भिंड-गोहद (नईदुनिया प्रतिनिध‍ि)। मालनपुर की प्रिया गोल्ड फैक्टरी में रात की शिफ्ट से काम कर घर लौट रहे बाइक सवार तीन कर्मचारियों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। घटना ग्वालियर-भिंड नेशनल हाइवे-92 पर गोहद चौराहा थाने के सर्वा गांव के पास रविवार सुबह आठ बजे हुई। मरने वालों में चचेरे भाई और एक पड़ोसी है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

पांच घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे। पुलिस, प्रशासन की समझाइश से स्वजन जाम खोलने को तैयार हुए। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के खेरिया रायजु गांव निवासी 19 वर्षीय रीतेश पुत्र जसवंत जाटव, 20 वर्षीय सुल्तान पुत्र भरोसी जाटव, 19 वर्षीय शैलेन्द्र पुत्र मायाराम जाटव मालनपुर स्थित प्रिया गोल्ड फैक्टरी में नौकरी करते थे। शनिवार को तीनों की रात की शिफ्ट में ड्यूटी थी।

फैक्टरी में ड्यूटी पूरी कर तीनों एक ही बाइक क्रमांक एमपी 30 एमएन 4205 से वापस घर लौट रहे थे। गांव से करीब तीन किमी पहले ग्वालियर-भिंड नेशनल हाइवे-92 पर सर्वा गांव के पास भिंड की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 4539 के ड्राइवर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद ड्राइवर ने ट्रक को तेज रफ्तार भगाया तो पहिया भी पंक्चर हो गया।

इसके बाद ड्राइवर ट्रक को सड़क पर ही खड़ा छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने तीनों घायलों को गोहद अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत बता दिया। हादसे की सूचना मिलते ही खेरिया रायजु गांव से मृतकों के स्वजन भी आ गए। उन्होंने राजमार्ग पर वाहनों को खड़ा कर चक्काजाम कर दिया।

सूचना मिलने पर गोहद एसडीएम शुभम शर्मा, एसडीओपी परमाल मेहरा और गोहद चौराहा थाने का बल मौके पर पहुंचा। भिंड से एएसपी संजीव कंचन भी पहुंचे। प्रशासन और पुलिस की समझाइश से स्वजन जाम खोलने पर राजी हुए। पोस्टमॉर्टम के बाद तीनों के शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिए गए।

Posted By:

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Ram Mandir Bhumi Pujan

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षक बनने के लिए टेट पास करना होगा अनिवार्य, नई शिक्षा नीति में किया बड़ा प्रावधानअमर उजाला नेटवर्क, शिमला Updated Wed, 26

पौधरोपण:हमारे देश में विश्व को सही दिशा में ले जाने की सामर्थ्य: शर्माभिंड6 घंटे पहले

कृष्ण' बन इस एक्टर ने किया करोड़ों दिलों पर राज, अब टीवी से दूर गरीबों के लिए कर रहा ये कामFirst Published 11, Aug 2020, 3:36 PM