कृष्ण' बन इस एक्टर ने किया करोड़ों दिलों पर राज, अब टीवी से दूर गरीबों के लिए कर रहा ये कामFirst Published 11, Aug 2020, 3:36 PM

'कृष्ण' बन इस एक्टर ने किया करोड़ों दिलों पर राज, अब टीवी से दूर गरीबों के लिए कर रहा ये काम
First Published 11, Aug 2020, 3:36 PMमुंबई। देशभर में आज (11 अगस्त) को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि कुछ लोग 12 अगस्त को भी जन्माष्टमी मना रहे हैं। वैसे, टीवी की बात करें तो कई एक्टर्स ने छोटे पर्दे पर भगवान कृष्ण का रोल निभाया। इन्हीं में से एक हैं 90 के दशक में रामानंद सागर के पॉपुलर सीरियल 'श्री कृष्णा' में कृष्ण का रोल करने वाले एक्टर सर्वदमन डी बनर्जी। सर्वदमन की कृष्ण के रोल में वो प्यारी-सी मुस्कान लोगों को आज भी याद है। हालांकि वो लंबे समय से किसी टीवी शो में नजर नहीं आए हैं।
https://hindi.asianetnews.com/आगे पड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
सर्वदमन इन दिनों नदियों-पहाड़ों के बीच ऋषिकेश में रहते हैं। यहां वे मेडिटेशन सेंटर के साथ ही एक NGO भी चलाते हैं। सर्वदमन के NGO का नाम 'पंख' है। इसके जरिए वे 500 बच्चों की पढ़ाई लिखाई का ध्यान रखते हैं।
इसके साथ ही सर्वदमन ग्रामीण एवं झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली 250 महिलाओं को जीवन-यापन की ट्रेनिंग भी देते हैं। इतना ही नहीं, उनके NGO के रूरल एंड स्लम हेल्थ प्रोग्राम द्वारा 1200 मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती हैं। पिछले पांच सालों में उनकी संस्था ने 1000 से ज्यादा परिवारों को मुफ्त में कपड़े भी बांटे हैं।
वैसे तो कई एक्टर्स ने कई टीवी शो में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई है लेकिन सर्वदमन जैसी पॉपुलैरिटी किसी को नहीं मिली। सर्वदमन ने 1983 में आई फिल्म 'आदि शंकराचार्य' में भी मुख्य भूमिका अदा की थी। इस फिल्म ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड हासिल किया था।
Comments
Post a Comment