bank
लिए करनी है FD; SBI समेत 4 बड़े बैंक दे रहे ये खास ऑफर
Updated on: August 08, 2020, 03.13 PM IST,
Subscribe to updates
6 month FD
देश के सरकारी और प्राइवेट सभी तरह के बैंक फिक्सड डिपॉजिट की सुविधा देते है. निवेशक SBI, PNB, HDFC Bank और ICICI जैसे बड़े बैंकों में अपना पैसा लगा सकते हैं. (Image:Reuters)
State Bank of india
देश का सरकारी बैंक SBI ग्राहकों को 2 करोड़ रुपए से कम की 6 महीने की FD पर 4.40 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है. वहीं, सीनियर सिटीजन को इस एफडी पर 4.90 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. वहीं, अगर कोई ग्राहक 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की एफडी कराता है तो उसको 2.90 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. (Image:Reuters)
Punjab national bank
पंजाब नेशनल बैंक में 6 माह की 2 करोड़ रुपए से कम की एफडी पर ब्याज दर 4.50 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है. सीनियर सिटीजन के लिए यह 5.25 फीसदी है. 2 से 10 करोड़ रुपए तक की एफडी पर ब्याज दर 3.25 फीसदी सालाना है. (Image:PTI)
HDFC Bank
HDFC बैंक में 2 करोड़ रुपए से कम की 6 माह की एफडी पर ब्याज दर 4.10 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है और सीनियर सिटीजन के लिए 4.60 फीसदी सालाना है. 2 करोड़ से ज्यादा और 5 करोड़ से कम की एफडी के लिए ब्याज दर 3.50 फीसदी और सीनियर सिटीजन के लिए 4 फीसदी सालाना है. (Image:Reuters)
ICICI Bank
ICICI बैंक में प्रीमैच्योर विदड्रॉअल फैसिलिटी वाली 2 करोड़ से कम की 6 माह की एफडी पर ब्याज दर 4.25 फीसदी सालाना है. सीनियर सिटीजन के लिए यह 4.75 फीसदी है. 2 करोड़ से ज्यादा और 5 करोड़ से कम की एफडी पर ब्याज दर 3.50 फीसदी सालाना है. (Image:Reuters)
© Zee Media Corporation Ltd.
Comments
Post a Comment