Corona vaccine LIVE: रूस में बनने लगा कोरोना टीका, भारत में सबसे पहले इन्‍हें लगेगा इंजेक्‍शन

Corona vaccine LIVE: रूस में बनने लगा कोरोना टीका, भारत में सबसे पहले इन्‍हें लगेगा इंजेक्‍शन

 | Navbharat Times | Updated: 16 Aug 2020, 10:23:56 AM

Coronavirus vaccine latest update: रूस ने कोविड-19 के टीके Sputnik V को अप्रूवल देने के बाद उसका उत्‍पादन भी शुरू कर दिया है। इस महीने के आखिर तक पहला बैच इस्‍तेमाल में आ जाएगा।

covid coronavirus vaccine latest news updates russia starts production india suggests covid-19 warriors will get first dose
Corona vaccine LIVE: रूस में बनने लगा कोरोना टीका, भारत में सबसे पहले इन्‍हें लगेगा इंजेक्‍शन
    
कोरोना वायरस की वैक्‍सीन (Coronavirus vaccine) को लेकर रूस के ऐलान के बाद गहमागहमी तेज है। भारत के वैक्‍सीन निर्माताओं की क्षमता को देखते हुए रूस ने दिलचस्‍पी दिखाई है कि उसके कोरोना टीके (Covid-19 vaccine) Sputnik V का भारत में भी उत्‍पादन हो। रूसी डायरेक्‍टर इनवेस्‍टमेंट फंड के सीईओ किरिल दिमेत्रीव ने कहा है कि इस बारे में बातचीत चल रही है। रूस ने अपने यहां कोरोना वैक्‍सीन का उत्‍पादन शुरू कर दिया है। उसने कहा है कि इस महीने के आखिर तक यह वैक्‍सीन रोल-आउट कर दी जाएगी। Sputnik V को लेकर कई साइंटिस्‍ट्स का कहना है कि रूस ने तय प्रक्रिया की अनदेखी की है।

रूस ने तैयार किया वैक्‍सीन का पहला बैच

रूस ने कोविड-19 वैक्‍सीन Sputnik V का पहला बैच तैयार कर लिया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के हवाले से इंटरफैक्‍स न्‍यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी। कुछ वैज्ञानिकों को डर है कि वैक्‍सीन को तेजी से अप्रूवल देकर मॉस्‍को ने अपनी प्रतिष्‍ठा दांव पर लगा दी है। Sputnik V प्रॉडक्‍शन में जाने वाली दुनिया की पहली वैक्‍सीन है और रूस ने उसे इस महीने के आखिर तक उपलब्‍ध कराने की बात कही है। आमतौर पर हजारों लोगों पर ट्रायल के बाद टीके को अप्रूवल मिलता है मगर रूस ने पहले ही इसे हरी झंडी दे दी है। वैक्‍सीन का नाम Sputnik V इसलिए रखा गया है क्‍योंकि सोवियत यूनियन ने दुनिया का पहला सैटेलाइट भी इसी नाम से अंतरिक्ष में भेजा था। राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन का दावा है कि वह वैक्‍सीन पूरी तरह सेफ है और उनकी एक बेटी को भी टीका लगा है।


Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्तान की अमेरिका से अपील, भारत संग कम करा दो टेंशन, सेना की घेरेबंदी को बताया खतरालाइव हिन्दुस्तान ,इस्लामाबादLast Modified: Wed,

मध्य प्रदेश:स्वयंसवेकों ने आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत को सुनाए सेवाकार्यों के अनुभव, कहा- संघ के साथ जुड़ रहे हैं युवा

अब मुफ्त में नहीं होगा Aadhaar में अपडेट, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत