मोबाइल एप और नया पोर्टल तैयार; बच्चों के साथ सरकारी और निजी स्कूल के शिक्षक तक रजिस्टर्ड होंगे, अंकसूची ऑनलाइन सत्यापित होगी

मध्यप्रदेश में ऑन लाइन एजुकेशन:माशिम का मोबाइल एप और नया पोर्टल तैयार; बच्चों के साथ सरकारी और निजी स्कूल के शिक्षक तक रजिस्टर्ड होंगे, अंकसूची ऑनलाइन सत्यापित होगी

भोपाल16 घंटे पहले
स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार ने बोर्ड ऑफिस में एप और पोर्टल का शुभारंभ किया।
  • गूगल के रिव्यू के बाद एक दिन के अंदर इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा
  • विद्यार्थी, शिक्षक एवं विद्यालय को अब कियोस्क तक जाने की जरूरत नहीं होगी

मध्यप्रदेश में अब स्कूली छात्र-छात्राएं पढ़ाई से लेकर स्कूल के लिए आवेदन तक सबकुछ घर से ही कर पाएंगे। इतना ही नहीं बच्चों के साथ सभी सरकारी और निजी स्कूल के शिक्षक भी इसमें रजिस्टर्ड किए जाएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने ई-गर्वनेंस पोर्टल, माशिम पोर्टल (mashim.nic.in) एवं माशिम मोबाइल एप को तैयार किया है। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार ने बोर्ड ऑफिस में इसका शुभारंभ किया। हालांकि एप को गूगल के पास भेजा गया है। रिव्यू होने के एक दिन के अंदर यह प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा। अंकसूची अब मंडल के पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी। डिजिटल साइन की सत्यापित अंक सूची प्राप्त मिलेगी।
रियल टाइम में मिलेगी जानकारी
एप और पोर्टल पर सभी छात्रों, शिक्षकों एवं पंजीकृत विद्यालयों की जानकारी अपलोड की गई है। इससे अब यह रियल टाइम मिल सकेगी। पंजीकृत विद्यालयों को ऑनलाइन शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इस पर विद्यार्थी, शिक्षक एवं विद्यालय अपने कंप्यूटर, स्मार्ट-फोन से विद्यालय परिसर अथवा घर से ही इसका उपयोग कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों का निजी डाटा एवं उनके डाक्यूमेंट्स की गोपनीयता एवं सुरक्षा सुनिश्चित रहेगी।

अब शिक्षा परीक्षा केंद्रित नहीं होगी
विभाग का कहना है कि शिक्षा को परीक्षा केंद्रित न होकर लर्निंग एवं ज्ञान केंद्रित बनाया गया है। वार्षिक परीक्षाओं के स्थान पर वर्षभर आंतरिक मूल्यांकन कराते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा। छात्रों के लिए सुविधाएं एवं सेवाएं माशिम मोबाइल एप के माध्यम से विशेष सेल्फ लर्निंग स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा। अब छात्रों को कियोस्क जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

स्कूलों के लिए सुविधा 
माशिम मोबाइल एप मंडल एवं विद्यालयों के बीच सीधे संवाद के लिए एक प्लेटफार्म की तरह कार्य करेगा। इसके लिए स्कूलों को लॉग इन दिया जाएगा। स्कूलों को माशिम पोर्टल एवं एप पर सहज एवं रियल टाईम में सभी सुविधाएं, सेवाएं एवं सूचनाएं प्राप्त होंगी।

शिक्षकों के लिए सुविधाएं
इसमें सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को माशिम पोर्टल पर पंजीकृत कर ऑन बोर्ड किया जाएगा। इसके माध्यम से शिक्षक विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन के लिए प्रश्न-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही मूल्यांकन के अंक निर्धारित समय-सीमा में अपलोड कर सकेंगे। शिक्षकों के मूल्यांकन एवं मंडल के अन्य कार्यों की मानदेय राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जा सकेगी।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें

Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्तान की अमेरिका से अपील, भारत संग कम करा दो टेंशन, सेना की घेरेबंदी को बताया खतरालाइव हिन्दुस्तान ,इस्लामाबादLast Modified: Wed,

मध्य प्रदेश:स्वयंसवेकों ने आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत को सुनाए सेवाकार्यों के अनुभव, कहा- संघ के साथ जुड़ रहे हैं युवा

अब मुफ्त में नहीं होगा Aadhaar में अपडेट, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत