भारत बिकाऊ नहीं है,’ यह कह मेजर ध्यानचंद ने ठुकराया था एडॉल्फ हिटलर का प्रस्ताव

‘भारत बिकाऊ नहीं है,’ यह कह मेजर ध्यानचंद ने ठुकराया था एडॉल्फ हिटलर का प्रस्ताव

नकवी ने बताया, ‘यह सब पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान हुआ था। दादा कुछ देर शांत रहे, खचाखच भरा स्टेडियम शांत हो गया। सभी को डर था कि अगर ध्यानचंद ने प्रस्ताव ठुकरा दिया तो हो सकता कि तानाशाह उन्हें मार दे।’

  • Edited By आलोक श्रीवास्तव

‘भारत बिकाऊ नहीं है।’ यह कहकर हॉकी के जादगूर मेजर ध्यानचंद ने जर्मनी के तानाशाह रहे एडॉल्फ हिटलर का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। उस समय ऐसा लगा था कि कहीं तानाशाह उनका कत्ल न कर दे, लेकिन हिटलर और मैदान पर मौजूद दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर भारतीय हॉकी टीम का हर खिलाड़ी सन्न रह गया था। यह वाकया भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच सैय्यद अली सिब्ते नकवी ने सुनाया है।

ADVERTISEMENT

बात 1936 में हुए बर्लिन ओलंपिक की है। 15 अगस्त 1936 को बर्लिन में भारत और जर्मनी के बीच हॉकी का फाइनल मैच होना था। स्टेडियम खचाखच भरा था। हालांकि, टीम के अंदर माहौल तनावपूर्ण था, क्योंकि उस मैच को देखने एडॉल्फ हिटलर भी आने वाले थे। उनके अलावा 40,000 जर्मन लोग स्टेडियम में भारत और अपने देश की टीमों का मैच देखने के लिए आए थे।

भारतीय टीम सेमीफाइनल में फ्रांस को बुरी तरह हरा चुकी थी। उस मैच में मेजर ध्यानचंद ने 10 में से चार गोल किए थे। फाइनल में भी ध्यानचंद ने अपना जलवा दिखाया और भारत स्वर्ण पदक जीत गया। हालांकि, इसके बाद जो हुआ वह ओलंपिक स्वर्ण पदक से भी ज्यादा मायने रखता है। नकवी ने बताया, ‘दादा ध्यानचंद ने जर्मनी के खिलाफ 6 गोल किए थे। भारत ने वह मैच 8-1 से जीता था। हिटलर ने दादा ध्यानचंद को सलाम किया और उन्हें जर्मनी की सेना में शामिल होने का प्रस्ताव दिया।’

ADVERTISEMENT

नकवी ने बताया, ‘यह सब पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान हुआ था। दादा कुछ देर शांत रहे, खचाखच भरा स्टेडियम शांत हो गया। सभी को डर था कि अगर ध्यानचंद ने प्रस्ताव ठुकरा दिया तो हो सकता कि तानाशाह उन्हें मार दे। दादा ने यह बात मुझे बताई थी, उन्होंने हिटलर के सामने आंखे बंद करने के बावजूद सख्त आवाज में कहा था कि भारत बिकाऊ नहीं है।’

नकवी ने बताया, ‘हैरानी वाली बात यह थी कि पूरे स्टेडियम और हिटलर ने हाथ मिलाने के बजाए उन्हें सलाम किया। हिटलर ने कहा था, ‘जर्मन राष्ट्र आपको आपके देश और राष्ट्रवाद के प्यार के लिए सलाम करता है।’ दादा ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर का तमगा भी हिटलर ने ही दिया था। ऐसे खिलाड़ी सदियों में एक होते हैं।’

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुकट्विटरलिंक्डइनटेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्‍लिक कर सकते हैं।

  • अगली खबर के लिए नीचे स्क्रॉल करें
  • अजहरुद्दीन स्टाइल नहीं हेल्थ इश्यू के कारण हमेशा खड़ा रखते हैं कॉलर, सफेद हेलमेट पहनने की भी थी खास वजह

Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्तान की अमेरिका से अपील, भारत संग कम करा दो टेंशन, सेना की घेरेबंदी को बताया खतरालाइव हिन्दुस्तान ,इस्लामाबादLast Modified: Wed,

मध्य प्रदेश:स्वयंसवेकों ने आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत को सुनाए सेवाकार्यों के अनुभव, कहा- संघ के साथ जुड़ रहे हैं युवा

अब मुफ्त में नहीं होगा Aadhaar में अपडेट, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत