आज भारत में लॉन्च हुए ये तीन जबरदस्त फोन, जानें किसमें क्या है खास

आज भारत में लॉन्च हुए ये तीन जबरदस्त फोन, जानें किसमें क्या है खास

लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीLast Modified: Tue, Aug 25 2020. 15:29 IST
Samsung launch new smartphones

आज भारत में एक साथ कई खास फोन लॉन्च हुए हैं अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने की ख्वाहिश रखते हैं। तो ये खबर आपके लिए काफी फायदे मंद साबित हो सकती है। हम आपको आज लॉन्च हुए चार स्मार्टफोन बताएंगे जिनमें हाई रेंज, मिड रेंज और लो रेंज के स्मार्टफोन शामिल हैं। सैमसंग, ओप्पो, नोकिया, जिओनी अपने-अपने स्मार्टफोन बाजार में लेकर आई हूं।

नोकिया 5.3

HMD ग्लोबल ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन  Nokia 5.3 लॉन्च कर दिया है। आप इस फोन को अमेजन इंडिया की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फोन को दो वैरिएंट मे लॉन्च किया है पहला 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ है जिसकी कीमत 13,999 रुपये है और दूसरा जिसकी कीमत 15,999 रुपये है। आप इस फोन को 1 सितंबर से खरीद सकेंगे। Nokia 5.3 फुल-स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच है। बैक पैनल में टेक्सचर्ड फिनिश है। पैनल में एक मॉड्यूल कैमरा भी है। जिसमें चार सेंसर है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Nokia 5.3 का  एचडी + डिस्प्ले  20: 9  एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। इसकी स्क्रीन 6.55 इच की है और इसा वज़न 180 ग्राम है। नोकिया 5.3 एंड्रॉइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। फोन को कम से कम दो साल तक एंड्रॉइड अपडेट प्राप्त करने की गारंटी है। इसे Google का नया एंड्रॉइड 11 अपडेट भी मिलेगा। 

Samsung galaxy note 20 और galaxy note 20 ultra

सैमसंग के दोनों स्मार्टफोन्स एक्सीनॉस 990 प्रोसेसर और एस-पेन स्टायलस के साथ आ रहे हैं। एस-पेन स्टायलस IP68 डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है और ये जेस्चर्स को सपोर्ट करता है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 में 6.7 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड प्लस इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले मिलेगी। जबकि गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा में 6.9 इंच क्वाड एचडी+ डायनमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले का साथ आता है। दोनों स्मार्टफोन्स में यूजर को 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा 4500mAh की बैटरी के साथ आता है वहीं गैलेक्सी नोट 20 में 5100mAh बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें-Nokia 5.3 क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आज भारत में हुआ लॉन्च, यहां पढ़ें डिटेल्स

जिओनी मैक्स

जिओनी मैक्स 6.1 इंच का एचडी+ मैक्स डिस्प्ले का साथ आता है। इस फुलव्यू ड्यूड्रॉप डिस्प्ले में 2.5D कर्व्ड ग्लास डिजाइन भी साथ आ रहा है। बैटरी की बात करें को  इसकी बैटरी 5000mAh की है। कंपनी दावा करतची है कि यह बैटरी 28 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देती है। इसकी मदद से 24 घंटे म्यूजिक प्लेबैक, 9 घंटे मूवी, 42 घंटे कॉलिंग और 12 घंटे गेमिंग कर सकते हैं। फोन में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो कैमरे शामिल हैं। स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।  जिनके साथ एलईडी लाइट भी दी गई है। सेल्फी के लिए फोन में वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। फोन को ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। फोन 4जी को सपोर्ट करेगा और फोन में माइक्रो यूएसबी केबल का सपोर्ट भी होगा। आप इस स्मार्टफोन को ब्लैक और गोल्डन दो रंगो में खरीद सकते हैं।

ओप्पो A53 

ओप्पो A53 भी क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है।ड्यूल-सिम वाला ओप्पो ए53 ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड कलरओएस 7.2 पर चलता है। स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता  है लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसकी स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 90 इंच की रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर, ओप्पो A53 एंड्रॉइड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 चलाता है। फोटोग्राफी के लिए, ओप्पो A53 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 16-मेगापिक्सेल और दो-मेगापिक्सेल के सेंसर शामिल हैं। स्मार्टफोन में 18W फास्ट चार्जिंग स्पीड के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Oppo A53 में USB टाइप- C पोर्ट, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5 मिमी हेडफोन जैक भी है। Oppo A53 90Hz डिस्प्ले की पेशकश करने वाले सबसे किफायती फोन में से एक होगा।

 

 

 

Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्तान की अमेरिका से अपील, भारत संग कम करा दो टेंशन, सेना की घेरेबंदी को बताया खतरालाइव हिन्दुस्तान ,इस्लामाबादLast Modified: Wed,

मध्य प्रदेश:स्वयंसवेकों ने आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत को सुनाए सेवाकार्यों के अनुभव, कहा- संघ के साथ जुड़ रहे हैं युवा

अब मुफ्त में नहीं होगा Aadhaar में अपडेट, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत