शख्स ने देसी जुगाड़ से 'नदी' में दौड़ाई बाइक, देखकर IAS हैरान, बोले- ऐसा कभी नहीं देखा - देखें Video

शख्स ने देसी जुगाड़ से 'नदी' में दौड़ाई बाइक, देखकर IAS हैरान, बोले- ऐसा कभी नहीं देखा - देखें Video

 ज़रा हटके  Written by 

सोशल मीडिया (Social Media) पर जुगाड़ (Jugaad Video) के वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं. इस बार एक शख्स ने देसी जुगाड़ से वॉटलॉग स्ट्रीट (Riding Motorcycles on Waterlogged Street) पर गाड़ी दौड़ाई. इंटरनेट पर यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है.

शख्स ने देसी जुगाड़ से 'नदी' में दौड़ाई बाइक, देखकर IAS हैरान, बोले- ऐसा कभी नहीं देखा - देखें Video

शख्स ने देसी जुगाड़ से 'नदी' में दौड़ाई बाइक, IAS देखकर हैरान, बोले- 'ऐसा कभी नहीं देखा...' - देखें Viral Video

भारतीय जुगाड़ (Indian Jugaad) में हमेशा आगे रहते हैं. यह भारतीय शब्द इतना प्रचलित है कि यह ऑक्सफॉर्ड डिशनरी में भी जगह बना चुका है. इसके ट्रांस्लेशन में क्लेवर जुगाड़ लिखा है. जुगाड़ को अक्सर संसाधन और उद्यमशीलता की भारतीय भावना के उदाहरण के रूप में मनाया जाता है. यह कम संसाधनों के साथ अधिक करने, या अल्प संसाधनों को उपलब्ध कराने का संकेत देता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर कई ऐसे जुगाड़ (Jugaad Video) के वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं और पसंद किए जाते हैं. इस बार एक शख्स ने देसी जुगाड़ से वॉटलॉग स्ट्रीट (Riding Motorcycles on Waterlogged Street) पर गाड़ी दौड़ाई. इंटरनेट पर यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को आईएएस अफसर अवनीष शरण (IAS Officer Awanish Sharan) ने शेयर किया है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक पर बैठा है और सामने जलभराव है. वो बाइक को स्टार्ट करता है और नदी में गाड़ी को दौड़ा देता है. उसने पेट्रोल को हैंडल के ऊपर रखा है और साइलेंसर को भी ऊपर की तरफ रखा है. इससे पानी न पेट्रोल में जाएगा और न साइलेंसर में. उसके पीछे एक शख्स बैठता है और वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगता है.

अवनीष शरण ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ऐसा कभी नहीं देखा. शानदार जुगाड़. (कोशिश करना खतरनाक हो सकता है.)' हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कहां फिल्माया गया था, माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म पर कई लोगों ने बताया कि यह असम में दर्ज किया गया था - एक राज्य जो हाल ही में भारी बाढ़ का गवाह था.

देखें Video:

अवनीष शरण ने इस वीडियो को 11 अगस्त को शेयर किया था, जिसके अब तक 9 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 700 से ज्यादा लाइक्स और 100 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. लोगों ने वीडियो पर ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं...

Advertisement

Advertisement

भारत में कोरोनावायरस महामारी के फैलाव पर नज़र रखें, और NDTV.in पर पाएं दुनियाभर से COVID-19 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरें.

Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्तान की अमेरिका से अपील, भारत संग कम करा दो टेंशन, सेना की घेरेबंदी को बताया खतरालाइव हिन्दुस्तान ,इस्लामाबादLast Modified: Wed,

मध्य प्रदेश:स्वयंसवेकों ने आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत को सुनाए सेवाकार्यों के अनुभव, कहा- संघ के साथ जुड़ रहे हैं युवा

अब मुफ्त में नहीं होगा Aadhaar में अपडेट, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत