Russia Corona Vaccine: जानिए रूसी वैक्सीन को लेकर WHO का क्या कहना है?

Russia Corona Vaccine: जानिए रूसी वैक्सीन को लेकर WHO का क्या कहना है?

डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता ने कहा कि वो दुनिया के पहले संभावित कोविड-19 वैक्सीन की प्री-क्वालिफिकेशन को लेकर रूस के साथ संपर्क में है.

एबीपी न्यूज़Last Updated: 12 Aug 2020 02:27 PM (IST)
Russia Corona Vaccine: जानिए रूसी वैक्सीन को लेकर WHO का क्या कहना है?

जिनेवा: रूस ने दुनिया की पहली कोरोना रजिस्टर कर दी है. लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि उसके पास अभी तक रूस के जरिए विकसित किए जा रहे कोरोना वैक्सीन के बारे में जानकारी नहीं है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैक्सीन से जुड़ी स्वास्थ्य चिंताओं के बीच पिछले सप्ताह रूस से कहा था कि वह कोविड-19 का टीका बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिशा-निर्देशों का पालन करे. रूस का टीका विश्व स्वास्थ्य संगठन के उन छह टीकों की लिस्ट में नहीं है जो तीसरे चरण के परीक्षण की स्थिति में पहुंच चुके हैं.


हालांकि अब डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता ने कहा कि वो दुनिया के पहले संभावित कोविड-19 वैक्सीन की प्री-क्वालिफिकेशन को लेकर रूस के साथ संपर्क में है. डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता तारिक जसारेविक ने एक वर्चुअल प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "हम रूसी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में हैं और डब्ल्यूएचओ द्वारा वैक्सीन के संभावित प्री-क्वॉलिफिकेशन के बारे में चर्चा चल रही है. किसी भी वैक्सीन की प्री-क्वॉलिफिकेशन में क्लिनिकल परीक्षणों के दौरान सुरक्षा और उसके प्रभाव के लिए आवश्यक सभी डेटा की कठोर समीक्षा और मूल्यांकन शामिल है."

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि डब्ल्यूएचओ की ये प्रक्रिया किसी भी वैक्सीन उम्मीदवार के लिए समान है. हर देश में राष्ट्रीय नियामक संस्थाएं हैं जो अपने क्षेत्र में टीकों या दवाओं के उपयोग को मंजूरी देती हैं. निर्माता डब्ल्यूएचओ की प्री-क्वॉलिफिकेशन के लिए कहते हैं, क्योंकि यह गुणवत्ता पर एक तरह से मुहर है.


दुनिया का पहला कोविड-19 वैक्सीन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को घोषणा की कि उनके देश ने कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का पहला टीका विकसित कर लिया है जो कोविड-19 से निपटने में 'बहुत प्रभावी ढंग से' काम करता है और 'एक स्थायी रोग प्रतिरोधक क्षमता' का निर्माण करता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी बेटियों में से एक को यह टीका पहले ही दिया जा चुका है.


ये भी पढ़ें-
Corona Vaccine Update: रूस के अलावा किन-किन देशों में बन रहा है कोरोना का टीका- जानिए
Corona Vaccine: भारत में कौन-कौनसी कंपनियां बना रही हैं कोरोना वैक्सीन, कब तक आने की संभावना- जानिए

get app picपढ़ें आज की ताज़ा खबरें (Hindi News) देश के सबसे विश्वसनीय न्यूज़ चैनल ABP न्यूज़ पर - जो देश को रखे आगे.

- - - - - - - - - Advertisement - - - - - - - - -

TRENDING NOW

NEXT STORY

अमेरिकी मिडिया ने कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने के फैसले को 'एतिहासिक' बताया

अमेरिका में भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने को मुख्यधारा मीडिया ने एतिहासिक बताया है.

एजेंसीLast Updated: 12 Aug 2020 05:19 PM (IST)

वाशिंगटन: अमेरिका में मुख्यधारा की मीडिया ने राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया है.


मीडिया ने इस फैसले का कुछ उसी तरह स्वागत किया, जैसा बराक ओबामा को 2008 में राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर किया गया था. हैरिस के पिता अफ्रीकी हैं और मां भारतीय हैं. उनके पिता जमैका के मूल निवासी हैं. हैरिस को उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला जमैका में भी पहले पन्ने की सुर्खियां बन गया है.


ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई अश्वेत महिला देश की किसी बड़ी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी हैं. यदि हैरिस उपराष्ट्रपति बन जाती हैं, तो वह इस पद पर काबिज होने वाली अमेरिका की पहली महिला होंगी और देश की पहली भारतीय-अमेरिकी व अफ्रीकी-अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगी. हैरिस (55) इस समय अमेरिका के कैलिफोर्निया से सीनेटर हैं. पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हैरिस को अकसर पथ-प्रदर्शक बताते रहे हैं.


‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने बुधवार के अपने संस्करण में शीर्षक दिया, ‘‘ऐतिहासिक कदम: बाइडेन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए हैरिस को चुना.’’ समाचार पत्र ने लिखा, ‘‘किसी बड़ी पार्टी के टिकट से पहली अश्वेत महिला और पहली एशियाई-अमेरिकी महिला को ऐसे समय में उम्मीदवार बनाया गया है, जब देश नस्ली अतीत और भविष्य से जूझ रहा है’’


हैरिस राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनने की दावेदार रह चुकी हैं. ‘न्यूयार्क टाइम्स’ ने शीर्षक दिया, ‘‘बाइडेन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस को चुना है, किसी बड़ी पार्टी के टिकट पर पहली अश्वेत महिला को चुना गया.’’ ‘द वाल स्ट्रीट जर्नल’ ने शीर्षक दिया, ‘‘बाइडेन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए हैरिस को नामित कर इतिहास रचा.’’


इसने कहा कि भारतीय व जमैका के प्रवासियों की बेटी हैरिस 2016 में सीनेट में चुने जाने के बाद से डेमोक्रेटिक पार्टी की उभरती सितारा हैं. ‘द लॉस एंजिलिस टाइम्स’ ने लिखा, ‘‘कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद के लिए जो बाइडेन का ऐतिहासिक चयन हैं.’’ ‘जमैकन टाइम्स’ ने शीर्षक दिया, ‘‘बाइडेन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए कैलिफोर्निया की सीनेटर कमला हैरिस को चुना.’’


इस बीच, उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन की प्रक्रिया से अवगत डेमोक्रेटिक पार्टी के एक पदाधिकारी ने ‘सीएनएन’ को बताया कि हैरिस को उनके अनुभव और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की सलाह पर उम्मीदवार चुना गया. ओबामा ने कहा कि हैरिस ‘‘इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार हैं’’ और यह ‘‘हमारे देश के लिए शुभ दिन है’’ इस बीच, पार्टी के एक अन्य उच्च पदाधिकारी ने बताया कि बाइडेन ने देश में नस्ली भेदभाव के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर उपराष्ट्रपति पद (अपनी रनिंग मेट) के उम्मीदवार के लिए कमला हैरिस को चुना.


इससे पहले, जो बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए मिशिगन की गवर्नर ग्रेचन व्हिटमर को चुनना चाहते थे. व्हिटमर ने मिशिगन में लोकप्रियता और कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ अपने आक्रामक रवैये के कारण बाइडेन और उनकी चुनाव प्रचार मुहिम टीम का ध्यान खींचा था. लेकिन इसी बीच पुलिस कार्रवाई में काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद नस्ली भेदभाव और असमानता के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गए.


उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन की प्रक्रिया से अवगत डेमोक्रेटिक पार्टी के उच्च अधिकारी ने बताया कि इन प्रदर्शनों के बीच व्हिटमर ने बाइडेन की टीम को लिखे पत्र में कहा था कि वह अपने नाम पर विचार किए जाने से सम्मानित महसूस कर रही हैं. लेकिन अब वह इस पद की उम्मीदवारी की दावेदार नहीं बनना चाहतीं. उन्होंने इस पद के लिए किसी अश्वेत महिला को उम्मीदवार बनाए जाने की सिफारिश की थी.


अधिकारी ने बताया कि बाइडेन ने व्हिटमर से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनसे अपने फैसले पर पुन: विचार करने को कहा था. जिसके बाद वह उम्मीदवार बनने के लिए राजी हो गई थीं. लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी के अन्य सदस्य चाहते थे कि बाइडेन किसी अश्वेत महिला को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनें. फ्लॉयड और अन्य काले अमेरिकियों की मौत के बाद देशभर में प्रदर्शन बढ़ने के बीच डेमोक्रेटिक पार्टी के कई सदस्यों ने बाइडेन से अपील की कि वे चुनाव में अश्वेत लोगों की महत्ता के मद्देनजर इस पद के लिए किसी अश्वेत महिला का चयन करें.


उन्होंने बताया कि इन सभी बातों पर विचार करते हुए बाइडेन ने कैलिफोर्निया की सीनेटर कमला हैरिस को चुना.


यह भी पढ़ें.


कमला हैरिस की उम्मीदवारी पर ट्रंप ने जताई हैरानी, कहा- इतना 'अनादर' करने पर भी बिडेन ने उन्हें चुना


Coronavirus Effects: दुनिया में युवाओं की आधी आबादी अवसाद और चिंता का शिकार

पढ़ें आज की ताज़ा खबरें (Hindi News) देश के सबसे विश्वसनीय न्यूज़ चैनल ABP न्यूज़ पर - जो देश को रखे आगे.

- - - - - - - - - Advertisement - - - - - - - - -

TRENDING NOW

© Copyright 2008-17, ABP News. All rights reserved.

Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्तान की अमेरिका से अपील, भारत संग कम करा दो टेंशन, सेना की घेरेबंदी को बताया खतरालाइव हिन्दुस्तान ,इस्लामाबादLast Modified: Wed,

मध्य प्रदेश:स्वयंसवेकों ने आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत को सुनाए सेवाकार्यों के अनुभव, कहा- संघ के साथ जुड़ रहे हैं युवा

अब मुफ्त में नहीं होगा Aadhaar में अपडेट, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत