अब मुफ्त में नहीं होगा Aadhaar में अपडेट, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत

अब मुफ्त में नहीं होगा Aadhaar में अपडेट, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत

ज़ी न्यूज़ डेस्क Mon, 31 Aug 2020-1:31 pm,
अब मुफ्त में नहीं होगा Aadhaar में अपडेट, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत

अगर आपको आधार कार्ड (Aadhaar card) में कोई अपडेट करवाना है, तो अब ये फ्री में नहीं होगा. UIDAI ने कुछ दिन पहले ही में आधार कार्ड से मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी (e-mail ID) को अपडेट करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है. अब एक बार फिर UIDAI ने एक बड़ा बदलाव किया है.

नई दिल्ली: अगर आपको आधार कार्ड (Aadhaar card) में कोई अपडेट करवाना है, तो अब ये फ्री में नहीं होगा. UIDAI ने कुछ दिन पहले ही आधार कार्ड से मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी (e-mail ID) को अपडेट करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है. अब एक बार फिर UIDAI ने एक बड़ा बदलाव किया है. दरअसल, अब आपको अपने आधार में बदलाव कराने के लिए 100 रुपये अदा करने होंगे. UIDAI ने इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी है. 


आधार अपडेट के लिए चुकाने होंगे 100 रुपये
UIDAI के मुताबिक 'आप अपने आधार में एक बदलाव करवाएं या फिर कई बदलाव करवाएं, बायोमेट्रिक्स अपडेट के लिए आपको 100 रुपये खर्च करने होंगे, वहीं केवल आप डेमोग्राफिक डिटेल में बदलाव करवाते हैं तो उसके लिए आपको 50 रुपये देने होंगे.'


दस्तावेजों की होगी जरूरत
UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए जरूरी दस्तावेजों की भी जानकारी दी है. UIDAI ने बताया कि अगर आप आधार में अपना नाम, पता या जन्मतिथि अपडेट करना चाहते हैं, तो पहले ये देख लें कि आपके द्वारा इस्तेमाल किया गया डॉक्यूमेंट आपके नाम पर है और यहां की सूची दिए गए दस्तावेजों में से एक है. UIDAI ने ऐसे 32 दस्तावेजों की लिस्ट दी है, जिसे पहचान के तौर पर मंजूरी दी गई है. इनमें से कोई एक भी दस्तावेज आधार में अपडेट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं 


इससे पहले UIDAI ने बताया था कि आधार में फोटोग्राफ, बायोमेट्रिक्स, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को अपडेट करने के लिए किसी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं है. इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाना होगा. जिसके लिए आप अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं.


ऐसे बुक कर सकते हैं अपॉइंटमेंट
1. आपको सबसे पहले https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx पर लॉग-इन करना होगा
2. अब शहर/लोकेशन के ड्रॉप डाउन लिस्ट से निकटतम आधार केंद्र का चुनाव करें
3. इसके बाद 'Proceed to Book Appointment' पर क्लिक कर दें
4. इसके बाद 'New Aadhaar', 'Aadhaar Update' और 'Manage Appointments' में से विकल्प का चुनाव करें
5. मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद 'Generate OTP' पर क्लिक कर दें
6.सभी जानकारी भरने के बाद आपका अपॉइंटमेंट बुक हो जाएगा


ये भी पढ़ें: Unlock-4: मेट्रो में अब नहीं चलेगा टोकन, सफर करने से पहले जान लें ये नियम


VIDEO


dvertising

Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्तान की अमेरिका से अपील, भारत संग कम करा दो टेंशन, सेना की घेरेबंदी को बताया खतरालाइव हिन्दुस्तान ,इस्लामाबादLast Modified: Wed,

मध्य प्रदेश:स्वयंसवेकों ने आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत को सुनाए सेवाकार्यों के अनुभव, कहा- संघ के साथ जुड़ रहे हैं युवा