आजादी के 74 साल: कितनी है हमारी ताकत, कहां खड़ा है हमारा देशन्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue,

आजादी के 74 साल: कितनी है हमारी ताकत, कहां खड़ा है हमारा देश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Tue, 11 Aug 2020 03:48 PM IST
1 of 7
भारत की ताकत - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन मुक्त विशिष्ट अनुभव के लिए अमर उजाला प्लस के सदस्य बनें

Subscribe Now
देश आजादी के 74 साल का जश्न मनाने के लिए तैयार है। 15 अगस्त, 1947 को लंबे संघर्ष के बाद मिली स्वतंत्रता मिली। इस दौरान ऐसे कई मौके आए, जब पड़ोसी मुल्कों ने हमारी धरती पर बुरी निगाह डाली। मगर भारत के बुलंद हौंसलों के आगे उसे हार माननी ही पड़ी। बीते सात दशक की बात करें तो भारत को अपनी सीमा की रक्षा करते हुए चीन और पाकिस्तान से कई युद्ध लड़ने पड़े। हाल ही में चीन की घुसपैठ को भारतीय जवानों ने नाकाम किया।

मगर लगातार बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए यह आकलन बहुत जरूरी हो जाता है कि आखिर अन्य देशों के मुकाबले हम कहां खड़े हैं। आजादी के इन सात दशकों में हमारी सैन्य ताकत कितनी बढ़ी है? कौन सी ऐसी चुनौतियां हैं, जिन्हें अभी भी दूर करना बाकी है? बाकी देशों की ताकत क्या है? जानते हैं अन्य देशों के मुकाबले कितनी है हमारी ताकत...।


 
विज्ञापन

2 of 7
अमेरिकी परिवहन विमान - फोटो : social media
अमेरिका : सबसे बड़ी ताकत हवाई क्षमता
  • अमेरिका की सेना को दुनिया की सबसे ताकतवर सेना माना जाता है। इसके पीछे की बड़ी वजह है उसकी हवाई ताकत। 
  • अमेरिकी वायुसेना के पास पांचवीं पीढ़ी के कई अत्याधुनिक श्रेणी के लड़ाकू विमान हैं। दुनिया में ऐसे विमान और किसी देश के पास नहीं हैं। 
  • अमेरिकी वायुसेना के पास 187 एफ22 लड़ाकू विमान हैं। मगर इतने से भी अमेरिका संतुष्ट नहीं है। 
  • बेहद ताकतवर माने जाने वाले एफ35 लड़ाकू विमान के साथ वह इस रेस में बहुत आगे निकल जाना चाहता है। 
  • अमेरिकी वायुसेना के पास 13,362 विमान हैं, जिनमें से 1962 लड़ाकू विमान, 2820 हमलावर विमान और 973 हमला करने वाले हेलीकॉप्टर हैं। इसके अलावा 5884 युद्धक टैंक भी अमेरिका के पास हैं। 
  • समुद्री सुरक्षा की बात करें तो अमेरिका यहां भी कम नहीं है। उसके पास कुल 416 युद्धपोत हैं। इनमें 20 एयरक्राफ्ट कैरियर, 10 युद्ध पोत, 65 विध्वंसक पोत और 66 पनडुब्बी हैं। 

3 of 7
t-90 russian tank - फोटो : army-technology.com
रूस : सबसे ज्यादा टैंक, लेकिन पुराने जमाने के
  • दुनिया में ताकत के मामले में रूस दूसरे नंबर पर आता है। उसके पास सबसे ज्यादा टैंक हैं। 
  • हालांकि वह बात अलग है कि रूसी सुरक्षा विशेषज्ञ इनमें से आधों को शीत युद्ध के समय का बताकर खारिज कर देते हैं। उनका कहना है कि जरूरत पड़ने पर इन्हें तैयार करने में हफ्तों का समय लग सकता है। 
  • रूसी वायुसेना के पास विमानों की बात करें तो उसके पास अमेरिका से बहुत ही कम 3914 विमान हैं। इनमें से 818 लड़ाकू विमान हैं। 
  • इसके अलावा 416 हमलावर विमान, 511 हमलावर हेलीकॉप्टर और 20,300 युद्धक टैंक हैं। 
  • रूस के पास 352 जलपोत हैं, जिनमें से सिर्फ एक ही एयरक्राफ्ट कैरियर है। उसके पास 62 पनडुब्बी, 09 युद्धपोत, 13 विध्वंसक पोत और 78 मालवाहक पोत हैं। 
विज्ञापन

Recommended

4 of 7
chinese army - फोटो : chinese army
चीन : महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर
  • चीन हर क्षेत्र में महाशक्ति बनने की होड़ में लगा हुआ है। सैन्य ताकत बढ़ाने के मामले में भी वह पीछे नहीं है। 
  • वर्तमान में चीन का रक्षा बजट भारत की तुलना में करीब तीन गुना है। उसकी सैन्य शक्ति दुनिया में तीसरे नंबर पर है। उसकी नजरें रूस को पछाड़कर दूसरे नंबर पर हैं। 
  • हालांकि चीन के अधिकतर टैंक पहली पीढ़ी वाले जेडटीजेड वाले हैं, जो अभी प्रचलन से बाहर हैं। चीन के सामने सबसे बड़ी समस्या सेना के भीतर पसरे भ्रष्टाचार को लेकर है। 
  • चीन के पास कुल 3035 विमान हैं। इनमें से 1125 लड़ाकू, 1527 हमलावर और 281 हमलावर हेलीकॉप्टर हैं। इसके अलावा 7716 युद्धक टैंक हैं। 
  • चीन के पास 714 जलपोत हैं, जिनमें से एक एयरक्राफ्ट कैरियर है। इसके अलावा 50 युद्धपोत, 73 पनडुब्बी, 29 विध्वंसक पोत और 39 मालवाहक पोत हैं। 

5 of 7
फाइल फोटो - फोटो : PTI
भारत : सैन्य ताकत के मामले में चौथे नंबर पर हम
  • ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स के मुताबिक सैन्य शक्ति के मामले में भारत का नंबर चौथा आता है। 
  • भारत लगातार अपनी हवाई ताकत को बढ़ाने की कोशिश में जुटा हुआ है। इसी के तहत हाल में भारत आए राफेल विमान वायुसेना के बेड़े में शामिल होने जा रहे हैं। 
  • भारतीय वायुसेना को भौगोलिक परिस्थितियों के चलते सैनिक व मालवाहक विमानों पर खर्च करना पड़ रहा है। हमारे पास 2185 विमानों में से 708 इसी श्रेणी के हैं। 
  • भारतीय वायुसेना के पास 590 लड़ाकू विमान हैं। जबकि 804 हमलावर विमानों की श्रेणी में आते हैं। इसके अलावा 15 हेलीकॉप्टर, 708 मालवाहक विमान और 4426 युद्धक टैंक हैं। 

6 of 7
पाकिस्तानी सेना - फोटो : Social Media
आखिर कहां खड़ा है पाकिस्तान
  • हमसे बार-बार युद्ध में मुंह की खाने वाले पाकिस्तान की रैंकिंग लगातार गिरती ही जा रही है। वर्तमान में उसका नंबर 17वां है। 
  • रक्षा विशेषज्ञों की मानें तो भारत के साथ लंबे समय तक युद्ध जारी रखना उसके बूते का नहीं है, इसलिए छद्म युद्ध का सहारा लेता रहता है। 
  • पाकिस्तान के पास भारत से लगभग आधे सिर्फ 1281 विमान ही हैं। इनमें से 320 लड़ाकू विमान हैं। 
  • इसके अलावा 410 हमलावर विमान, 49 हमलावर हेलीकॉप्टर, 296 परिवहन व मालवाहक विमान और 2182 युद्धक टैंक हैं। 
  • पाकिस्तान के पास महज 197 जलपोत हैं और एक भी एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं है। उसके पास 5 पनडुब्बी और 10 युद्धपोत हैं। 

7 of 7
Army Strength - फोटो : Amar Ujala
किस देश की कितनी सैन्य क्षमता
  • हवाई ताकत में भले ही अमेरिका सबसे आगे हो, लेकिन सक्रिय सैनिकों की क्षमता के मामले ड्रैगन इस समय सबसे आगे है। 
  • चीन के पास वर्तमान में 21,83,000 सक्रिय सैनिक हैं जबकि 5.10 लाख आरक्षित सैनिक हैं। 
  • सक्रिय सैनिकों के मामले में भारत का नंबर दूसरा आता है। भारत के पास 13,62,500 सैनिक और 28 लाख आरक्षित सैनिक हैं।
  • अमेरिका इस मामले में तीसरे नंबर पर आता है। उसके पास 12,81,900 सक्रिय सैनिक हैं। जबकि उत्तर कोरिया के पास 12,80,000 सैनिक हैं। 
  • पांचवें नंबर पर रूस है, जिसके पास 10,13,628 सैनिक ही हैं। पाकिस्तान की बात करें तो उसके पास महज 6,54,000 सैनिक हैं।  

Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्तान की अमेरिका से अपील, भारत संग कम करा दो टेंशन, सेना की घेरेबंदी को बताया खतरालाइव हिन्दुस्तान ,इस्लामाबादLast Modified: Wed,

मध्य प्रदेश:स्वयंसवेकों ने आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत को सुनाए सेवाकार्यों के अनुभव, कहा- संघ के साथ जुड़ रहे हैं युवा

अब मुफ्त में नहीं होगा Aadhaar में अपडेट, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत