Skip to main content

कोरोना संकट: PM ने राज्यों से की टेस्टिंग बढ़ाने की अपील, बोले- अपनाएं 72 घंटे वाला फॉर्मूलाaajtak.in

कोरोना संकट: PM ने राज्यों से की टेस्टिंग बढ़ाने की अपील, बोले- अपनाएं 72 घंटे वाला फॉर्मूला

aajtak.in
नई दिल्ली, 

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच पीएम मोदी ने दस राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात की. पीएम मोदी ने इस दौरान राज्यों से टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर देने को कहा.

PM ने की टेस्टिंग बढ़ाने की अपील, बोले- अपनाएं 72 घंटे वाला फॉर्मूला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PIB)

  • कोरोना प्रभावित राज्यों संग पीएम की बैठक
  • बिहार-गुजरात में टेस्ट बढ़ाने की जरूरत: PM

कोरोना संकट को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है, महामारी अपना रूप बदल रही है और कई तरह की परिस्थिति पैदा हो रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार, गुजरात और तेलंगाना जैसे राज्यों में टेस्टिंग को बढ़ाने की जरूरत है.

पीएम ने कहा कि एक्सपर्ट्स भी इस बात को सामने रख रहे हैं कि अगर 72 घंटे में केस की पहचान हो जाए तो जान बचाई जा सकती है.

अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि अब इसी 72 घंटे के फॉर्मूले पर फोकस करना होगा, जो भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले उसके 72 घंटे में सभी संपर्क में आए लोगों की टेस्टिंग जरूरी है. दिल्ली-यूपी में हालात डराने वाले थे, लेकिन अब टेस्टिंग बढ़ाने के बाद हालात सुधरे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लगातार मिलना जरूरी है, क्योंकि महामारी का वक्त बीतते हुए नई बातें पता लग रही हैं. अब अस्पतालों पर दबाव, स्वास्थ्यकर्मियों पर दबाव, आम लोगों पर दबाव बन रहा है. हर राज्य अपने-अपने स्तर पर महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, केंद्र और राज्य आज टीम बनकर काम कर रहे हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

मुख्यमंत्रियों से पीएम ने कहा कि इतने बड़े संकट के दौरान सभी का साथ काम करना बड़ी बात है, आज 80 फीसदी एक्टिव केस सिर्फ दस राज्यों में हैं. देश में एक्टिव केस 6 लाख से ज्यादा हैं, अधिकतर मामले दस राज्यों में है इसलिए इन राज्यों से चर्चा जरूरी है. पीएम मोदी ने कहा कि अगर सभी राज्य मिलकर अपने अनुभवों को बांटेंगे, टेस्टिंग की संख्या बढ़ रही है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

पीएम मोदी ने कहा कि देश में मृत्यु दर, पॉजिटिव रेट कम हुआ है और रिकवरी रेट बढ़ता जा रहा है. पीएम बोले कि टेस्टिंग को लगातार बढ़ाना होगा और मृत्यु दर को 1 फीसदी से भी कम पर रखना होगा. आपको बता दें कि इस बैठक में महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कुल दस राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए जहां पर कोरोना वायरस के केस सबसे अधिक हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें
  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS

संबंधित खबरें

कोरोना: पुतिन का ऐलान- रूस ने बना ली दुनिया की पहली वैक्सीन, बेटी को भी दी गई
11 August, 2020
कोरोना: पुतिन का ऐलान- रूस ने बना ली दुनिया की पहली वैक्सीन, बेटी को भी दी गई
PM मोदी बोले- दिल्ली बनी थी चिंता का वजह, शाह ने टीम लीड कर संभाला
11 August, 2020
PM मोदी बोले- दिल्ली बनी थी चिंता का वजह, शाह ने टीम लीड कर संभाला
अभी वेटिलेंटर पर हैं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, आर्मी अस्पताल ने दी जानकारी
11 August, 2020
अभी वेटिलेंटर पर हैं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, आर्मी अस्पताल ने दी जानकारी
PM ने की टेस्टिंग बढ़ाने की अपील, बोले- अपनाएं 72 घंटे वाला फॉर्मूला
11 August, 2020
PM ने की टेस्टिंग बढ़ाने की अपील, बोले- अपनाएं 72 घंटे वाला फॉर्मूला
सितंबर में भी स्कूल खुलने की उम्मीद नहीं, 58% पेरेंट्स कर रहे इनकार
11 August, 2020
सितंबर में भी स्कूल खुलने की उम्मीद नहीं, 58% पेरेंट्स कर रहे इनकार
UP: कोरोना पर कंट्रोल के लिए सरकार का नया प्लान, 6 जिलों में 12 अफसर नियुक्त
11 August, 2020
UP: कोरोना पर कंट्रोल के लिए सरकार का नया प्लान, 6 जिलों में 12 अफसर नियुक्त
कोरोना संकट पर मंथन, 10 राज्यों के सीएम संग PM की चर्चा
11 August, 2020
कोरोना संकट पर मंथन, 10 राज्यों के सीएम संग PM की चर्चा
देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 45000 पार, देखें राज्यों की लिस्ट
11 August, 2020
देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 45000 पार, देखें राज्यों की लिस्ट
22 साल के युवक की मौत, अस्पताल ने दिया 65 साल के बुजुर्ग का शव
11 August, 2020
22 साल के युवक की मौत, अस्पताल ने दिया 65 साल के बुजुर्ग का शव
राहत इंदौरी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर बोले- दुआ कीजिए
11 August, 2020
राहत इंदौरी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर बोले- दुआ कीजिए

Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्तान की अमेरिका से अपील, भारत संग कम करा दो टेंशन, सेना की घेरेबंदी को बताया खतरालाइव हिन्दुस्तान ,इस्लामाबादLast Modified: Wed,

मध्य प्रदेश:स्वयंसवेकों ने आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत को सुनाए सेवाकार्यों के अनुभव, कहा- संघ के साथ जुड़ रहे हैं युवा

अब मुफ्त में नहीं होगा Aadhaar में अपडेट, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत