प्रदेश:कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजमोहन परिहार का कोरोना से निधन, गुरुग्राम में इलाज चल रहा था
प्रदेश:कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजमोहन परिहार का कोरोना से निधन, गुरुग्राम में इलाज चल रहा था

- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने परिहार के निधन पर शोक जताया
- करीब 20 दिन से मेदांता में इलाज चल रहा था, उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल कम हो गया था
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और ग्वालियर के रहने वाले बृजमोहन परिहार का मंगलवार सुबह 4.30 बजे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के कारण कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार उनका अंतिम संस्कार वहीं पर किया जाएगा। परिहार के निधन की खबर से ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश कांग्रेस में शोक है।
जानकारी के मुताबिक, बृजमोहन परिहार को ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल कम होने की बीमारी थी, शुरुआत में करीब एक महीने पहले उन्हें निजी अस्पताल सिम्स में भर्ती कराया गया था। यहां पर उनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें गुरुग्राम के मेदांता ले जाया गया। जहां उनका करीब 20 दिन से इलाज चल रहा था, पांच दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। आज सुबह 5.30 बजे उनका निधन हो गया।
कांग्रेस के चंबल-भिंड मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग के कद्दावर नेता, जिंदगीभर सामंतवाद के खिलाफ संघर्ष करने वाले,प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह परिहार आज बीमारी से परास्त हो गए। अलसुबह उन्होंने हम सभी का साथ छोड़ दिया, ईश्वर इस गांधीवादी, सिद्धांतवादी नेता को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
ग्वालियर में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं परिहार
कांग्रेस नेता बृजमोहन परिहार 1994 में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे थे। पहले अर्जुन सिंह के फॉलोवर थे, बाद में दिग्विजय सिंह के हो गए थे। बृजमोहन परिहार की पत्नी रश्मि परिहार को अर्जुन सिंह ने 1985 में ग्वालियर पूर्व से विधानसभा का टिकट दिया था, लेकिन वह चुनाव हार गई थीं। परिहार की सिंधिया परिवार से कभी पटरी नहीं बैठी। ग्वालियर पूर्व वही सीट है, जो इस समय मुन्नालाल गोयल के इस्तीफा देने से खाली हुई है।
मध्य प्रदेश में नेता, विधायक और मंत्री हो चुके हैं संक्रमित
प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। संक्रमण से आम लोग तो संक्रमित तो हो ही रहे हैं, विधायक, मंत्री और नेता भी अछूते नहीं हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके तीन मंत्री संक्रमित हो चुके हैं। प्रदेश में करीब 14 विधायक भी संक्रमित हो चुके हैं। नेताओं में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से लेकर संगठन मंत्री तक कोरोना पीड़ित हो चुके हैं।
कमलनाथ ने शोक जताया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वरिष्ठ नेता बृजमोहन परिहार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा बहुत ही दुःखद खबर है कि परिहार का आज निधन हो गया, मैं उनके निधन से बहुत ही स्तब्ध और दुःखी हूं।
दिग्विजय ने कहा- पारिवारिक सदस्य खो दिया
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें
जन्माष्टमी उत्सव पर दिखा उत्साह:ग्वालियर के मंदिरों में मना जन्मोत्सव, श्रद्धालुओं ने घरों में ऑनलाइन किए कान्हा के दर्शन
ग्वालियर4 घंटे पहलेशेयरग्वालियर: जिस खुले चैंबर में गिरी थी चार साल की वंशिका, उसे ठीक कराकर ढंका
ग्वालियर4 घंटे पहलेशेयररेलवे: पुणे और झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस को सुपरफास्ट का दर्जा
ग्वालियर4 घंटे पहलेशेयरडेथ ऑडिट से खुलासा: ग्वालियर में जान गंवाने वाले ज्यादातर काेराेना संक्रमिताें के सारे अंगाें ने काम करना कर दिया था बंद
ग्वालियर4 घंटे पहलेशेयरश्रीकृष्ण जन्माष्टमी: 200 कराेड़ के गहनाें से भगवान राधा-कृष्ण का शृंगार, 2007 में आभूषणों की कीमत 100 करोड़ आंकी थी
ग्वालियर5 घंटे पहलेशेयरनिरीक्षण: मंदिर के पास कचरा डाला तो होगी कार्रवाई
गोहद6 घंटे पहलेशेयरपौधरोपण: हमारे देश में विश्व को सही दिशा में ले जाने की सामर्थ्य: शर्मा
भिंड6 घंटे पहलेशेयरसमस्याएं: सीएमओ से बोले पूर्व विधायक, सड़क का प्रस्ताव बनाकर मुझे दो, मैं मंजूर कराऊंगा
मौ6 घंटे पहलेशेयरमहापर्व: जन्माष्टमी में पहली बार नहीं फोड़ी गई मटकी, सोशल डिस्टेंस से दर्शन
भिंड6 घंटे पहलेशेयरसम्मान: कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
अटेर6 घंटे पहलेशेयरअनदेखी: सितंबर में पूरा होना है जलावर्धन का काम, अब तक 50% भी नहीं हुआ
फूप6 घंटे पहलेशेयरहादसा: लोडर वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल
भिंड6 घंटे पहलेशेयरकोरोना टेस्ट: एक्स-रे सेंटर संचालक की बेटी को हो रहा था सर्दी-जुकाम, जांच में पॉजिटिव
भिंड6 घंटे पहलेशेयरतापमान: रात के समय रुक रुककर हुई बारिश, 2 डिग्री लुढ़ककर दिन का पारा 310 पर
भिंड6 घंटे पहलेशेयरऋण न देने का बहाना: स्वरोजगार योजनाओं का पोर्टल 4 माह से बंद बिना ऋण रोजगार शुरू नहीं कर पा रहे युवा
भिंड6 घंटे पहलेशेयरप्रतियोगिता: श्रीकृष्ण-राधा स्वरूप में सुनवीर-कासवी रहे विजेता
डबरा6 घंटे पहलेशेयरतैयारी: उल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी, सजाई झांकी
डबरा6 घंटे पहलेशेयरज्ञापन सौंपा: कुलाबे नहीं बंद हुए तो सड़कर नष्ट हो जाएगी धान की फसल
डबरा6 घंटे पहलेशेयरदुखद: मंत्री इमरती बोलीं- दुख की घड़ी में सभी आपके साथ हैं
पिछोर6 घंटे पहलेशेयरप्रतियोगिता: रेडियो स्कूल में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता आज
डबरा6 घंटे पहले
Comments
Post a Comment