Sushant Case: संजय राउत बोले, 'पिता की दूसरी शादी से आहत थे सुशांत, परिवार से नहीं थे अच्छे रिश्ते'Edited By Shashi Mishra | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: 09 Aug 2020, 07:24:00 PM

Sushant Case: संजय राउत बोले, 'पिता की दूसरी शादी से आहत थे सुशांत, परिवार से नहीं थे अच्छे रिश्ते'
Edited By Shashi Mishra | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: 09 Aug 2020, 07:24:00 PM
सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant singh rajput news) की गुत्थी सुलझाने के लिए बिहार (Bihar) और मुंबई पुलिस (Mumbai police) के बीच चल रही खींचतान अब राजनीतिक गलियारे तक पहुंच गई है। शिवसेना (Shivsena) के मुखपत्र सामना (Samna) में पार्टी के सांसद संजय राउत (Sanjay raut statement) ने सीबीआई (CBI) से लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) तक पर आरोप लगाए हैं।

    
हाइलाइट्स:
संजय राउत ने सामना के संपादकीय में केंद्र सरकार से लेकर सीबीआई तक को निशाने पर लिया
राउत बोले, केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही जांच एजेसिंयां और सुप्रीम कोर्ट
संजय ने कहा, उद्धव ठाकरे सरकार को गिरा नहीं पा रहे तो बदनाम करने की हो रही कोशिश
शिवसेना सांसद ने कहा कि पिता की दूसरी शादी से खुश नहीं थे सुशांत, अच्छे नहीं थे संबंध
वक़्त नहीं है? हाइलाइट्स पढ़ने के लिए डाउनलोड ऐप

मुंबई 
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में राजनीति गरमाती जा रही है। इस केस को लेकर मुंबई और बिहार पुलिस के बीच खींचतान चल रही है। अब यह मामला महाराष्ट्र की राजनीति का अहम मुद्दा बन गया है। इस मामले को लेकर अब शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कई सवाल उठाए हैं और गंभीर आरोप लगाए हैं। शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में उन्होंने बिहार पुलिस और केंद्र सरकार पर आरोप लगाए हैं कि वे मिलकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बिहार के डीजीपी पर आरोप लगाया कि वह बीजेपी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सुशांत के पिता की दूसरी शादी करने और बाप-बेटे के आपसी संबंध अच्छे न होने की बात भी कही है।
संजय राउत ने आरोप लगाया कि सुशांत का परिवार मतलब पिता पटना में रहते हैं। उनके पिता से उसके संबंध अच्छे नहीं थे। पिता ने दूसरी शादी कर ली थी जिस सुशांत ने स्वीकार नहीं किया था। पिता से उसका भावनात्मक संबंध शेष नहीं बचा था। उसी पिता को बरगलाकर बिहार में एक एफआईआर दर्ज कराई गई व मुंबई में घटे गुनाह की जांच करने के लिए बिहार की पुलिस मुंबई आई। हालांकि, सुशांत के मामा आरसी सिंह ने संजय राउत के बयान को सरसर गलत बताया है। उनका कहना है कि सभी जानते हैं कि सुशांत के पिता ने एक ही विवाह किया था। 


सुशांत सिंह राजपूत की हैंडराइटिंग वाले 'ग्रैटिट्यूड नोट' पर उठ रहे सवाल, जानें- क्या बोले एक्सपर्ट 

Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्तान की अमेरिका से अपील, भारत संग कम करा दो टेंशन, सेना की घेरेबंदी को बताया खतरालाइव हिन्दुस्तान ,इस्लामाबादLast Modified: Wed,

मध्य प्रदेश:स्वयंसवेकों ने आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत को सुनाए सेवाकार्यों के अनुभव, कहा- संघ के साथ जुड़ रहे हैं युवा

अब मुफ्त में नहीं होगा Aadhaar में अपडेट, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत